भवन निर्माण की शुरू हुई प्रक्रिया, खाली हुआ मैदान

बिहार का यह पहला संघ भवन बनाया जा रहा है बक्सर, कोर्ट : एक करोड़ से अधिक की लागत से बननेवाले अधिवक्ता भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विगत कई दिनों से प्रस्तावित निर्माण स्थल से अधिवक्ता अपने-अपने शेडों को हटाने का काम कर रहे थे. रविवार को महासचिव के कार्यालय […]

बिहार का यह पहला संघ भवन बनाया जा रहा है

बक्सर, कोर्ट : एक करोड़ से अधिक की लागत से बननेवाले अधिवक्ता भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विगत कई दिनों से प्रस्तावित निर्माण स्थल से अधिवक्ता अपने-अपने शेडों को हटाने का काम कर रहे थे. रविवार को महासचिव के कार्यालय को ध्वस्त करने के लिए घंटों जेसीबी के साथ दर्जनों मजदूरों को मशक्कत करना पड़ा. इस संबंध में महासचिव गणेश ठाकुर ने बताया कि गिराये गये मलबे को जल्द-से-जल्द हटा कर निर्माण शुरू कर दिया जायेगा.
वहीं, सोमवार को इसका निरीक्षण करने के बाद अध्यक्ष विजय नारायण ने कहा कि बिहार का यह पहला संघ भवन बनाया जा रहा है, जो न्यायालय परिसर में स्थापित होगा. तीन मंजिले बनाये जानेवाले इस भवन को पूरी तरह वातानुकूलित किया जायेगा. साथ ही अधिवक्ताओं के हर सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण किया जायेगा.
गौरतलब हो कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए टीन के बने शेडों एवं झोपड़ियों में आश्रित रहना पड़ता था, जो किसी भी मौसम में काम करने के लिहाज से सुविधाजनक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >