अब 16 दिन जेल में लगेगा लीगल एड क्लिनिक

कैदियों की समस्याओं पर होगा समाधान बक्सर (कोर्ट) : कैदियों की विधिक समस्याओं के निदान के लिए अब प्रत्येक माह 16 दिन लीगल एड क्लिनिक लगाया जायेगा. पूर्व में इसे महीने में सिर्फ आठ दिन लगाया जाता था. बताते चलें कि बक्सर के तीनों जेल(सेंट्रल जेल, ओपेन जेल एवं महिला जेल) के लिए जिला विधिक […]

कैदियों की समस्याओं पर होगा समाधान

बक्सर (कोर्ट) : कैदियों की विधिक समस्याओं के निदान के लिए अब प्रत्येक माह 16 दिन लीगल एड क्लिनिक लगाया जायेगा. पूर्व में इसे महीने में सिर्फ आठ दिन लगाया जाता था. बताते चलें कि बक्सर के तीनों जेल(सेंट्रल जेल, ओपेन जेल एवं महिला जेल) के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 2-2 अधिवक्ताओं की टीम बनायी गयी है, जो महीने में एक के बाद एक करके कुल आठ दौरा किया करते थे.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दिये गये एक आदेश के आलोक में बढ़ा कर प्रत्येक अधिवक्ताओं को महीने में कुल 16 बार कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए ओपेन जेल के पैनल अधिवक्ता रविरंजन सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गये आदेश के बाद अब कैदियों की विधिक समस्याओं का और तेजी से निष्पादन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >