कोचिंग निबंधन को लेकर कल बैठक करेंगे डीपीओ

बक्सर : कोचिंग संस्थानों के प्रति सरकार के सख्त रूख को देखते हुए आरएमएस डीपीओ ने तीन अप्रैल को जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिले में शिक्षा विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होनेवाले कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है. जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अब […]

बक्सर : कोचिंग संस्थानों के प्रति सरकार के सख्त रूख को देखते हुए आरएमएस डीपीओ ने तीन अप्रैल को जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिले में शिक्षा विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होनेवाले कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है. जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अब कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए जिले के सभी बीइओ के साथ कल आरएमएस कार्यालय स्थित डीपीओ कार्यालय में बैठक बुलायी गयी है,

जिसमें कोचिंग संचालकों के ऊपर कार्रवाई करने की रूप रेखा पर विधिवत विचार विमर्श किया जायेगा. इस संबंध में आरएमएस डीपीओ अरिंजय कुमार ने बताया कि कोचिंग संस्थानों के निबंधन के प्रति सरकार की सख्त निर्देश है, जिसके तहत कोचिंग संस्थानों को निबंधन के लिए 31 जनवरी 17 तक का समय दिया गया था. अब विभाग द्वारा कोचिंग संस्थानों की जांच की जायेगी और बिना निबंधन कराये कोचिंग चलानेवाले संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >