ट्रेन से कटकर हवलदार की हुई मौत

बक्सर के सोवां गांव का रहने वाला था हवलदार भरत यादव सात मई को बेटी का आना था गवना सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा बक्सर : समस्तीपुर के हवलदार की लखीसराय में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. हवलदार मूलरूप से बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र […]

बक्सर के सोवां गांव का रहने वाला था हवलदार भरत यादव

सात मई को बेटी का आना था गवना
सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
बक्सर : समस्तीपुर के हवलदार की लखीसराय में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. हवलदार मूलरूप से बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव का रहने वाला भरत यादव बताया जाता है. समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी में बतौर हवलदार के पद पर कार्यरत था. छुट्टी लेकर अपने गांव आ रहा था इसी दौरान लखीसराय में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. हवलदार के घर वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली घर में कोहराम मच गया. परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. सात मई को हवलदार की बेटी बबिता के गवना की बरात आने वाली थी. इसी की तैयारी को लेकर भरत यादव अपने गांव सोवां लौट रहा था. तभी अचानक ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी.
आखिरी बार पत्नी से हुई थी बात
हवलदार भरत यादव घर आने के लिए जब निकला तो उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था. क्या पता था कि शायद यह उनकी आखिरी बात हो रही है. सुबह लखीसराय जीआरपी ने उनके घर वालों को इसकी सूचना दी तो किसी को भी एक पल के लिए यह विश्वास नहीं हुआ कि आखिर यह सब कैसे हो गया. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. देर शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद है. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
दिसंबर में हवलदार आया था अपने गांव
दिसंबर में हवलदार भरत यादव अपने गांव आया था. इसके बाद सामान लेकर मंगलवार को ट्रेन से गांव आ रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये. हवलदार को चार पुत्र और एक बेटी है. इस घटना के बाद परिवार के लोग शव को लाने के लिए लखीसराय पहुंच गये. वहीं इस हादसे में हवलदार के परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >