पटना-कोटा एक्सप्रेस विलंब से पहुंची बक्सर

बक्सर : दानापुर रेलमंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों का लेटलतीफ परिचालन सोमवार को भी जारी रहा. लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें एक घंटे से लेकर सात घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. ट्रेनों के लेटलतीफ परिचालन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. सोमवार को जहां डाउन में जानेवाली पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने […]

बक्सर : दानापुर रेलमंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों का लेटलतीफ परिचालन सोमवार को भी जारी रहा. लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें एक घंटे से लेकर सात घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. ट्रेनों के लेटलतीफ परिचालन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. सोमवार को जहां डाउन में जानेवाली पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. वहीं, फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे लेट से बक्सर स्टेशन पहुंची. ट्रेन के इंतजार में घंटों यात्री स्टेशन पर बैठे रहे.

ट्रेनों की नहीं मिल रही सही जानकारी : ट्रेनों की सही समय की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल रही है. ट्रेन राइट टाइम दिखाने के बाद जब यात्री समय से स्टेशन पहुंचते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि ट्रेन एक घंटा लेट है. फिर कुछ देर बाद उसका रनिंग स्टेटस भी नहीं दिखाता. लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं. यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है.
डाउन की लेट ट्रेनें
कोटा-पटना एक्सप्रेससात घंटे लेट
फरक्का एक्सप्रेसचार घंटे लेट
पंजाब मेलदो घंटे लेट
महानंदाएक घंटा लेटा
अप की लेट ट्रेनें
मगध एक्सप्रेसचार घंटा
अपर इंडियातीन घंटा
पूर्वा एक्सप्रेसदो घंटा
जन साधारणएक घंटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >