लोहा लदे पांच ट्रकों को जब्त किया

बक्सर : ओवरलोडिंग के खिलाफ सोमवार को जिला परिवहन विभाग ने अभियान चलाया, जिसमें पांच ट्रकों को ओवरलोडिंग के मामले में जब्त किया. सभी जब्त ट्रकों को राजपुर थाने में खड़ा किया गया है, जिसमें चार ट्रकों पर ओवरलोड लोहा लदा हुआ है. वहीं, एक ट्रक कोयले से भरा हुआ है. एमवीआइ राजीव रंजन ने […]

बक्सर : ओवरलोडिंग के खिलाफ सोमवार को जिला परिवहन विभाग ने अभियान चलाया, जिसमें पांच ट्रकों को ओवरलोडिंग के मामले में जब्त किया. सभी जब्त ट्रकों को राजपुर थाने में खड़ा किया गया है, जिसमें चार ट्रकों पर ओवरलोड लोहा लदा हुआ है.

वहीं, एक ट्रक कोयले से भरा हुआ है. एमवीआइ राजीव रंजन ने सोमवार की अहले सुबह ओवरलोडिंग के खिलाफ राजपुर थाना क्षेत्र में जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान उन्होंने ने देखा कि कोचस मार्ग पर ओवरलोडिंग ट्रक चल रहे हैं. इसके बाद वे ट्रकों रोक कर जांच करने लगे, जिसमें पांच ट्रकों को जब्त किया गया. एमवीआइ ने बताया कि चार ट्रकों पर ओवरलोडिंग लोहा लदा हुआ है. एक ट्रक पर अवैध कोयला लदा हुआ है. ट्रकों को जब्त कर राजपुर थाने में खड़ा कराया गया है.
उन्होंने बताया कि डीएम रमण कुमार के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गयी है. डीएम के आदेश पर जिले के सभी थानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, इसकी सूचना मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है. सभी पर जुर्माना लगाया जायेगा. इसकी सूचना कॉमर्सियल विभाग को भी दी गयी है. उनके आने के बाद ही जुर्माना लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना कॉर्मसियल टैक्स के पांचों ट्रक चल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >