दंगल में महिला पहलवान दिखायेंगी दम

21 को होगा बक्सर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बिहार-उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की महिला और पुरुष पहलवान लेंगे हिस्सा बक्सर : बक्सर में 21 मार्च को आयोजित होनेवाले विराट दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवान इस बार अपना दमखम दिखायेंगी. इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की महिला एवं पुरुष पहलवान […]

21 को होगा बक्सर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

बिहार-उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की महिला और पुरुष पहलवान लेंगे हिस्सा
बक्सर : बक्सर में 21 मार्च को आयोजित होनेवाले विराट दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवान इस बार अपना दमखम दिखायेंगी. इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की महिला एवं पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दंगल प्रतियोगिता में बिहार केसरी और उत्तरप्रदेश केसरी के बीच खिताबी जंग होगा. इसकी जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष रोहित चतुर्वेदी ने बताया कि महावीर पूजा के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों की महिला एवं पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि इसके साथ हॉर्स रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है.
पतंगोत्सव में भी महिला पहलवानों ने दिखाया था अपना दम : पतंगोत्सव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा महिला दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बिहार के समस्तीपुर और उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के महिला पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ था. इसे देखते हुए महावीर पूजा समिति लालगंज द्वारा महिला कुश्ती का आयोजन किया गया है. समिति के सदस्यों ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता में आनेवाले सभी प्रतिभागी अपने साथ किसी प्रकार के नशे का सामान लेकर नहीं आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >