पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का हौज पाइप काट भागे बदमाश

नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी यात्रियों ने झेली फजीहत बक्सर : पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जानेवाली पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का रविवार को हौज पाइप काट कर बदमाश भाग गये. घटना रघुनाथपुर स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद घटी. इस दौरान दानापुर मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेन करीब 40 मिनट तक […]

नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी यात्रियों ने झेली फजीहत
बक्सर : पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जानेवाली पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का रविवार को हौज पाइप काट कर बदमाश भाग गये. घटना रघुनाथपुर स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद घटी. इस दौरान दानापुर मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही. बहुत देर तक तो ट्रेन के यात्रियों व ड्राइवर के साथ-साथ गार्ड को भी लग रहा था कि साधारण चेन पुलिंग की गयी है. थोड़ी देर में ट्रेन खुल जायेगी, लेकिन जब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, तो सभी की बेचैनी बढ़ गयी. आनन-फानन में इसकी सूचना बक्सर स्टेशन व दानापुर कंट्रोल रूम को दी गयी. जांच के बाद पता चला कि बदमाशों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका था. इसके बाद हौज पाइप लेकर भाग गये हैं. शरारती तत्वों के इस करतूत से यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी.

खेत में फेंक दिया था क्लिप : बदमाशों ने चेन पुलिंग के बाद ट्रेन खड़ी होने पर उसका हौज पाइप काट कर अलग कर दिया था. इसके बाद बोगी के जोड़ के पास से क्लिप निकालकर खेत में फेंक दिया था. बाद में ड्राइवर व गार्ड ने चेन पुलिंग की जगह कोच का मुआयना किया. यात्रियों की सूचना पर पास के खेत में पड़े क्लिप को बरामद कर दुबारा फिट किया गया. तब जाकर गाड़ी आगे के लिए रवाना की जा सकी.
भय में पड़ गये थे यात्री : प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो बदमाशों ने चेनपुलिंग करने के बाद हंगामा किया. चेन पुलिंग के लिए खोले गये वॉल्व को बंद करने को कहने पर यात्रियों के साथ गाली गलौज की. विरोध करने पर हाथों में पत्थर लेकर डराने लगे. इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ट्रेन में सुरक्षाकर्मी नहीं रहने से यात्री भय में पड़ गये थे.
मेगा ब्लॉक रहने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित : रविवार को डाउन में जमानिया और दिलदारनगर के बीच मेगा ब्लॉक रहने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. ब्लॉक के चलते दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे के विलंब से पहुंची. रेलवे सूत्रों ने बताया कि जमानिया और दिलदारनगर के बीच ट्रैक पर काम चल रहा है. ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ब्लॉक लिया गया था. डुमरांव स्टेशन पर पूरब की ओर जानेवाले यात्रियों को साढ़े बरह बजे के बाद पांच घंटे इंतजार करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >