टीटीइ के धक्के से ट्रैक पर गिरा युवक, हंगामा

गुस्सा. आक्रोशित लोगों ने टीटीइ को बनाया बंधकमौके पर पहुंची पुलिसजीआरपी व आरपीएफ के काफी समझाने के बाद मामला हुआ शांत बक्सर : बक्सर स्टेशन पर रविवार को टीटीइ के धक्के से एक युवक ट्रैक पर गिर गया. उस वक्त उपासना एक्सप्रेस क्रॉस कर रही थी. इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया. इसके बाद […]

गुस्सा. आक्रोशित लोगों ने टीटीइ को बनाया बंधक
मौके पर पहुंची पुलिस
जीआरपी व आरपीएफ के काफी समझाने के बाद मामला हुआ शांत

बक्सर : बक्सर स्टेशन पर रविवार को टीटीइ के धक्के से एक युवक ट्रैक पर गिर गया. उस वक्त उपासना एक्सप्रेस क्रॉस कर रही थी. इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया. इसके बाद स्टेशन पर खड़े लोग आक्रोशित हो उठे और टीटीइ को बंधक बना लिये. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने टीटीइ के साथ मारपीट भी की. एक घंटे तक आक्रोशित लोग स्टेशन पर हंगामा मचाते रहे, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला निवासी

इबरार का पुत्र अरमान अपनी मां का इलाज कराकर उपासना एक्सप्रेस से बक्सर आ रहा था. इस दौरान स्टेशन पर टीटीइ द्वारा टिकट चेकिंग की जा रही थी. ज्योंही वह सामान ट्रेन से उतार रहा था. टीटीइ ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह बोगी के बीच बने गैप से ट्रैक पर जा गिरा, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और टीटीइ को बंधक बना लिये. इस दौरान एक घंटे तक स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >