बक्सर : बक्सर स्टेशन पर अपर इंडिया एक्सप्रेस से 90 बोतल शराब बरामद हुआ है. इस दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गया. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खां ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपर इंडिया एक्सप्रेस से उत्तरप्रदेश से शराब लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही बक्सर स्टेशन पर छापेमारी की गयी, जहां से 90 बोतल शराब बरामद किया गया.
इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन शराब के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पायी. विदित हो कि छापेमारी के बावजूद प्रतिदिन ट्रेनों से शराब बरामदगी का सिलसिला थम नहीं रहा है. इधर कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
पुलिस को देखते ही तस्कर हुआ फरार, छापेमारी जारी
सूचना के आधार पर अपर इंडिया एक्सप्रेस में हुई छापेमारी
