ट्रेनों के विलंब से परेशानी

बक्सर : मौसम सुधरने के बाद भी दानापुर मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों अब तक रफ्तार नहीं पकड़ी हैं. चार घंटे से लेकर 24 घंटे की विलंब से ट्रेनों का परिचालन जारी है. दिल्ली से चल कर डिब्रूगढ़ तक जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल 24 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. ट्रेनों के लेटलतीफ परिचालन से यात्रियों […]

बक्सर : मौसम सुधरने के बाद भी दानापुर मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों अब तक रफ्तार नहीं पकड़ी हैं. चार घंटे से लेकर 24 घंटे की विलंब से ट्रेनों का परिचालन जारी है. दिल्ली से चल कर डिब्रूगढ़ तक जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल 24 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. ट्रेनों के लेटलतीफ परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

ट्रेन के इंतजार में यात्री पूरी रात स्टेशन पर बैठे रह रहे हैं. इसे लेकर यात्रियों में आक्रोश है. ट्रेन की सही जानकारी भी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है. इंटरनेट पर करेंट स्टेटस भी नहीं दिखा रहा है. दानापुर रेलमंडल से गुजरनेवाली आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंच रही हैं. वहीं, कई यात्रियों ने भी ट्रेनों के लेट परिचालन होने से अपना रिजर्वेशन रद्द करा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >