बक्सर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अएआइसीसी के सदस्य डॉ तारानंद सादा ने जलील मस्तान के मसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा मस्तान जी द्वारा माफी मांगने के बावजूद भाजपा जिस तरह से मसले को तूल दे रही है, वो भाजपा का असल मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि अमर्यादित और अलोकतांत्रिक भाषा की परंपरा की शुरुआत खुद पीएम मोदी और भाजपा के बड़बोले नेताओं ने की है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व बयान का हवाला देते हुए भी मोदी पर जम कर निशाना साधा. कांग्रेस कहने की बजाय काम करने में ज्यादा विश्वास करती है.
गया निर्वाचन क्षेत्र से बनाये गये स्नातक एवं शिक्षक प्रत्याशी को जिले में अपार सफलता मिल रही है. उक्त बातें नगर के एंबेसडर होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बेनिपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा ने कहा. उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार बक्सर आने का मौका मिला है. वहीं, जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि महागंठबंधन में कोई फूट नहीं है. अन्य चुनावों से यह गया निर्वाचन चुनाव अलग है. शिक्षा का स्तर अब सुधरने लगा है. मौके पर अनिरूद्ध पांडेय, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, एमएलसी विजय शंकर मिश्रा, साधना पांडेय, बजरंगी मिश्रा, प्रतिभा सिंह, कमलेश पाल समेत कई लोग मौजूद थे.
