गरीब रथ में युवती से छेड़खानी

दुस्साहस. आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर को जाने वाली ट्रेन में घटना 14 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, मची रही अफरातफरी बक्सर : आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर को जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. युवती अपने पिता के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन में […]

दुस्साहस. आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर को जाने वाली ट्रेन में घटना

14 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, मची रही अफरातफरी
बक्सर : आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर को जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. युवती अपने पिता के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन में यात्रा कर रही थी. तभी एक युवक ने अहले सुबह सो रही युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया. युवती की नींद खुल जाने से उसकी अस्मत लूटने से बच गयी. युवती द्वारा हो-हल्ला करने के बाद उसके पिता ने अन्य यात्रियों के सहयोग से आरोपित को पकड़ लिया. ट्रेन के यात्रियों के बीच यह सूचना जंगल के आग की तरह फैल गयी. इसके बाद ट्रेन में ही उसकी जम कर धुनाई की गयी. ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी. बक्सर स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया. जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन की चेन पुलिंग हुई.
आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी हरकत में आ गये. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात बक्सर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आरएस मीणा ने स्टेशन पर ऑन ड्यूटी जीआरपी के सिपाहियों व एचसी केके सिंह के साथ मिलकर ट्रेन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी भोजपुर जिले के टाउन थाना इलाके का रहने वाला सोनू कुमार, मो फयाजुद्दीन का पुत्र बताया जाता है.
पीआर बांड लिखवाकर आरोपित को छोड़ा : जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खां ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, बार-बार आग्रह के बाद भी पीड़ित ने पटना में शिकायत की बात कही. बक्सर रेल थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की. इससे रेल थाना पुलिस ने आरोपित का पहचान पत्र लेकर उससे पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया.
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, बक्सर स्टेशन पर आरोपित हुआ गिरफ्तार
जेनरल टिकट पर सफर कर रहा था आरोपित
गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जो सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी. उसके अनुसार 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह पांच बज कर 41 मिनट पर स्टेशन पहुंची थी. जिसे छेड़खानी की सूचना के बाद एसीपी का हॉर्न बजा कर ठहराव के बाद भी खड़ी की गयी. इसके बाद कोच संख्या जी-4 के बर्थ नंबर 28 पर सफर कर रहे शिकायतकर्ता की पकड़ से आरोपित को गिरफ्त में ले लिया गया. जीआरपी के सिपाहियों की मदद से आरोपित को थाने ले जाये गया. लेकिन, पीड़ित युवती व उसके पिता ने समयाभाव के कारण पटना में उतरने के बाद एफआइआर दर्ज कराने की बात कही. इस दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को करीब 14 मिनट तक रोक कर रखा गया. आरोपित के पास से कानपुर से आरा तक का जनरल टिकट बरामद किया गया है.
क्या कहते हैं रेल एसपी
छेड़खानी के मामले कि सूचना उन्हें प्राप्त हुई है. लेकिन, पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी
गयी है. मामले की जांच करायी
जा रही. पीड़िता द्वारा िलखित िशकायत देने पर आरोपित के िखलाफ जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
जितेंद्र मिश्रा, रेल एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >