गुजरात पुलिस ने युवती को रामपुर से किया बरामद

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाले मल्लू राजभर के पुत्र प्रदीप राजभर संग इसकी प्रेमिका सोनम कुमारी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप राजभर विगत कई वर्षों से गुजरात में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में कम करता था, जबकि लड़की […]

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाले मल्लू राजभर के पुत्र प्रदीप राजभर संग इसकी प्रेमिका सोनम कुमारी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप राजभर विगत कई वर्षों से गुजरात में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में कम करता था, जबकि लड़की के पिता बद्रीनाथ उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले भी किसी कंपनी में काम करते थे. लड़का और लड़की दोनों आस पास ही किराये के मकान में रहते थे इसी बीच दोनों की आंखें चार हो गईं और विगत दो माह पहले दोनों भाग कर बक्सर कोर्ट में शादी करके रामपुर में रह रहे थे. इसी बीच लड़की के पिता ने गुजरात में मुकदमा दर्ज कराया था.

जिस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर रामपुर गांव से इन दोनों को गिरफ्तार कर अपने हिरासत में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >