बाइक से गिर कर महिला की मौत

बक्सर : बक्सर-धनसोई मार्ग पर इटाढ़ी के समीप गुरुवार को बाइक से गिर कर महिला की मौत हो गयी. महिला अपने भाई के साथ बन्नी से बक्सर के पांडेय पट्टी लौट रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार पांडेयपट्टी के पवन कुमार की शादी धनसोईं थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में […]

बक्सर : बक्सर-धनसोई मार्ग पर इटाढ़ी के समीप गुरुवार को बाइक से गिर कर महिला की मौत हो गयी. महिला अपने भाई के साथ बन्नी से बक्सर के पांडेय पट्टी लौट रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार पांडेयपट्टी के पवन कुमार की शादी धनसोईं थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में हुई थी. पवन की पत्नी रंजू अपने भाई के साथ बन्नी से पांडेयपट्टी लौट रही थी. इसी दौरान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बिझौरा गांव के समीप बैग को गिरने से बचाने के चक्कर में महिला गिर पड़ी.

महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर की मानें तो महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है. जिस कारण उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >