शराब कारोबारियों के िखलाफ चलाएं अिभयान : डीआइजी

बक्सर : शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान गुरुवार को बक्सर एसपी कार्यालय पहुंचे. जहां कई कांडों की समीक्षा की. इस दौरान डीआइजी ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हरहाल में शराब कारोबारियों पर अंकुश लगना चाहिए. वहीं हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की भी समीक्षा […]

बक्सर : शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान गुरुवार को बक्सर एसपी कार्यालय पहुंचे. जहां कई कांडों की समीक्षा की. इस दौरान डीआइजी ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हरहाल में शराब कारोबारियों पर अंकुश लगना चाहिए. वहीं हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की भी समीक्षा की. इसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिये. उन्होंने गया स्नातक चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को लेकर कई तरह के निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखे. इसके साथ ही घरेलू हिंसा के मामले में पीड़िता के साथ ससमय कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीआइजी ने कहा कि त्वरित न्याय मिलने से लोगों को कानून के प्रति सकारात्मक रवैया होगा. वहीं पुलिस-पब्लिक मैत्रीपूर्ण संबंध को स्थापित करने पर भी बल दिया. उन्होंने विधान परिषद एवं उत्तरप्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा, एएसपी शैशव यादव, नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >