चौसा : प्रखंड की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतों की गिनती गुरुवार को संपन्न हो गयी. मतगणना हाल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहा. चौसा की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव के बाद हुए मतों की गिनती के बाद सरेंजा पंचायत की वार्ड 3 से पंच पद के लिए सूर्यवंती देवी व वार्ड संख्या
4 से कलावती देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. जलीलपुर पंचायत के चौदह नंबर वार्ड के पंच पद के लिए रामा शंकर राम, पलियां पंचायत की वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य पद के लिए अशोक साह को निर्वाचित घोषित किया. जबकि चुन्नी पंचायत के वार्ड संख्या नौ के पंच सदस्य पद के लिए भगवती देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया.
