इटाढी : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में हरपुर व जयपुर पंचायत के उपचुनाव में दो पदों की मतगणना पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. जिसमें वार्ड सदस्य-9 के लिए लक्ष्मण राम ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुडडू रजक को 48 मतों से पराजित किया. वही ग्राम कचहरी के वार्ड नम्बर-14 के पंच सदस्य के लिए उषा देवी ने 54 वोटों से मनसा देवी को हराया
. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य के लिए तीन-तीन उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा था. जिसमें वार्ड सदस्य के लिए लक्ष्मण राम को 135, गुड्डू रंजक को 87 व राजू राम को 40 वोट मिले. वहीं पंच के लिए उषा देवी को कुल 130 मत, मनसा देवी 76 मत व संगीता देवी को 56 मत मिले थे. दोनों पदों के जीत पर उम्मीदवारों ने जमकर अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दिया.
