बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के चौसा स्टेशन के क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर की ट्राली फंस जाने के कारण डाउन लाइन एक घंटे तक बाधित रहा. इस दौरान लंबी दूरी की कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. डाउन लाइन बाधित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रैक्टर की ट्राॅली में सीमेंट भरा हुआ था. रेलवे कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर अखौरीपुर गोला की तरफ से आ रहा था.
इसी दौरान ट्रैक पर ट्रैक्टर खराब हो गया. इसकी सूचना मिलते ही गुमटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तुरंत चौसा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसपी सिंह को दी. स्टेशन से तुरंत रेल पुलिस व आइओडब्लू को घटनास्थल पर भेजा गया. इनलोगों ने ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को तुरंत ठीक करा कर वहां से तीन बजकर पांच मिनट पर हटा दिया. इसके बाद अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया.
