तीसरी आंख की जद में होंगे बक्सर डुमरांव व दिलदारनगर स्टेशन

बक्सर में 23, डुमरांव में 15 तथा दिलदारनगर में लगाये जायेंगे कैमरे बक्सर : निर्भया फंड के तहत बक्सर,डुमरांव और दिलदारनगर स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. यूं कहें कि अब ये तीनों स्टेशन पूरी तरह से तीसरी आंख की जद में होगा. बक्सर में 20 फिक्स तथा 3 मूविंग कैमरे, डुमरांव में 15 तथा […]

बक्सर में 23, डुमरांव में 15 तथा दिलदारनगर में लगाये जायेंगे कैमरे

बक्सर : निर्भया फंड के तहत बक्सर,डुमरांव और दिलदारनगर स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. यूं कहें कि अब ये तीनों स्टेशन पूरी तरह से तीसरी आंख की जद में होगा. बक्सर में 20 फिक्स तथा 3 मूविंग कैमरे, डुमरांव में 15 तथा दिलदारनगर में 15 कैमरे लगाये जायेंगे. रेलवे द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. कैमरे के द्वारा लोगों पर नजर रखने के लिए एक मॉनीटरिंग कक्ष बनाया जायेगा. जहां शिफ्ट के अनुसार आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे.
इसमें बक्सर और डुमरांव रेलवे स्टेशन पर 41 कैमरे को लगाये जाने का रेलवे द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है. कैमरे लग जाने के बाद स्टशन की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी. ट्रैक पर हुए धमाके के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर काफी चौकस हो गया है. रेलवे इन दिनों सुरक्षा को लेकर काफी चौकन्ना है.
पहले चरण में रेलवे ग्रेड ए 1, ग्रेड ए व ग्रेड बी के स्टेशनों पर कैमरे लगाये जायेंगे. कैमरे की मदद से स्टेशन आनेवाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सकती है. इससे सुरक्षा को ले व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. खासकर महिलाओं की सुरक्षा को प्रदान करने को ले कई योजनाएं तैयार की हैं. जिसकी मॉनिटरिंग आरपीएफ, जीआरपी व रेलकर्मी करेंगे. स्टेशनों की सुरक्षा को ले रेलवे द्वारा दो तरह के कैमरे लगाये जाने की योजना है. इसके तहत बक्सर स्टेशन पर 20 फिक्स कैमरे और डुमरांव में 15 फिक्स कैमरे लगाये जायेंगे. साथ ही दोनों स्टेशनों पर तीन-तीन पीटीजेड कैमरे लगाये जायेंगे. वहीं दिलदारनगर में भी 15 फिक्स कैमरे लगाये जायेंगे. इससे ऑनलाइन स्टेशन की निगरानी होगी. पूर्व मध्य रेलवे में कुल 979 फिक्स व 154 पीटीजेड सहित 1133 कैमरे लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >