स्टेशन पर पांच बोतल शराब बरामद

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पुलिस ने पांच बोतल शराब बरामद किया. शराब को एक प्लास्टिक के झोले में भर कर यात्रियों के यात्री शेड के पास रखा गया था. स्टेशन की छानबीन में पुलिस ने झोले को अपने कब्जे में लेकर यात्रियों से जीआरपी के सिपाहियों ने पूछताछ भी की. […]

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पुलिस ने पांच बोतल शराब बरामद किया. शराब को एक प्लास्टिक के झोले में भर कर यात्रियों के यात्री शेड के पास रखा गया था. स्टेशन की छानबीन में पुलिस ने झोले को अपने कब्जे में लेकर यात्रियों से जीआरपी के सिपाहियों ने पूछताछ भी की. हालांकि पुलिस को इस बात का पता नहीं चला है कि शराब किसका है. पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि उसने झोले के पास बैठे यात्रियों से उसके संबंध में काफी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे अपना नहीं कहा. सूत्रों के मुताबिक पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >