यूपी में उपद्रव से चौसा में रहा जाम

चौसा-गाजीपुर मार्ग पर लगा रहा जाम 14 घंटे बाद शुरू हुआ परिचालन, यात्री रहे हलकान चौसा : यादव मोड़-गाजीपुर अंतरराज्यीय मुख्यमार्ग पर यूपी के गहमर गांव के पास शनिवार की देर रात भूसी लदा एक ओवरलोडेड ट्रक पलटने से उसमें दबकर एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों […]

चौसा-गाजीपुर मार्ग पर लगा रहा जाम

14 घंटे बाद शुरू हुआ परिचालन, यात्री रहे हलकान
चौसा : यादव मोड़-गाजीपुर अंतरराज्यीय मुख्यमार्ग पर यूपी के गहमर गांव के पास शनिवार की देर रात भूसी लदा एक ओवरलोडेड ट्रक पलटने से उसमें दबकर एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी.
युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा गहमर थाने में तोड़-फोड़ के बाद थाने में खड़ी कई मोटरसाइकिल, सरकारी वाहनों व सड़क के किनारे खड़े तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद बाद देर रात तक उपद्रव मचाने के चलते रातभर यादव मोड़ से गाजीपुर को जानेवाली अंतरराज्यीय मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा. ग्रामीणों के उग्र होने के चलते पुलिस प्रशासन को भागकर अन्यत्र जान बचानी पड़ी. उक्त मार्ग पर करीब 14 घंटे बाद रविवार को करीब दस बजे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ, जिससे यूपी में जानेवाले सैकड़ों वाहन चौसा यादव मोड़, बक्सर-कोचस व चौसा-मोहनियां मार्ग पर विभिन्न जगहों पर रात भर खड़े रहे. रात में बसों में सफर करनेवाले यात्री काफी परेशान दिखे.
वहीं, यादव मोड़ से दोपहर तक यात्री वाहनों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. गौरतलब हो कि उक्त अंतरराज्यीय मार्ग मरम्मत के अभाव में यूपी क्षेत्र में वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गढ्ढे में तब्दील हो जाने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >