गंगा में छलांग लगाकर युवक ने दी जान

बक्सर : गंगा सेतु में एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी. लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने गंगा से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे एक युवक गंगा सेतु पर टहल रहा था. इसी बीच वह पुल के रेलिंग […]

बक्सर : गंगा सेतु में एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी. लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने गंगा से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे एक युवक गंगा सेतु पर टहल रहा था. इसी बीच वह पुल के रेलिंग पर खड़ा हो गया. जब तक वहां मौजूद लोग उसे बचाते, तब तक वह कूद गया. लोगों ने बताया कि युवक कुछ परेशान था. पुल पर वह टहल रहा था. इसी बीच उसके दिमाग में क्या हुआ.

पुल के रेलिंग पर खड़ा होकर गंगा में कूद गया. लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू की. करीब आधा घंटा बाद शव घाट के किनारे तैरने लगा. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. औद्योगिक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >