नशाखुरानी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

यूपी से लेकर बंगाल तक गिरोह के सदस्यों का फैला है नेटवर्क गिरफ्तार सदस्य के पास बरामद हुए नशे के 139 टैबलेट बक्सर : नशाखुरानी गिरोह का एक सदस्य गुरुवार की देर शाम रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं. पकड़ा गया गिरोह […]

यूपी से लेकर बंगाल तक गिरोह के सदस्यों का फैला है नेटवर्क

गिरफ्तार सदस्य के पास बरामद हुए नशे के 139 टैबलेट
बक्सर : नशाखुरानी गिरोह का एक सदस्य गुरुवार की देर शाम रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं. पकड़ा गया गिरोह का सदस्य उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के लखनपुर गांव का रहनेवाला जगन्नाथ मौर्य बताया जाता है. पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस गिरोह का नेटवर्क यूपी से लेकर कोलकाता तक फैला हुआ है. पूछताछ के दौरान सदस्य ने बताया कि बाहर के प्रदेशों से कमाकर आनेवाले लोग हमारे निशाने पर रहते हैं. सदस्य मिर्जापुर से लेकर पटना तक जाने के बीच अपने शिकार का काम
तमाम कर उनकी राशि लेकर फरार हो जाते हैं.
बरामद मोबाइल से खुलेगा गिरोह के सदस्यों का राज : पुलिस ने मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है, ताकि गिरोह के सभी सदस्यों का पता चला सके. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस धंधे में जगन्नाथ पांच साल से सक्रिय है. दो बार जेल भी जा चुका है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है, ताकि अब तक के हुए मामलों का खुलासा भी हो सके.
बाल-बाल बचा बिहिया निवासी अशोक कुमार
बिहिया निवासी अशोक कुमार बक्सर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए बैठा था. इसी दौरान जगन्नाथ मौर्य ने बिस्कुट में नशे की दवा देकर उसे खिला दी. नशे की हालत में पुलिस ने जब उसे देखा, तो उसे जीआरपी थाने में लायी. पुलिस ने अशोक से जब पूछताछ की, तो नशा खिलानेवाले युवक को अंगुली से इशारा करते हुए बताया. जिसके बाद पुलिस ने जगन्नाथ मौर्य को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की जांच की, तो 139 नशीली दवाएं पायी गयीं. इसके साथ ही एक ब्लेड और मोबाइल भी बरामद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >