पूर्वा एक्सप्रेस 15 घंटे लेट परेशानी. दिल्ली से बक्सर आने में लग रहा 30 घंटे का समय

बक्सर : ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्रा करनेवाले हजारों यात्रियों को भरी फजीहत झेलनी पड़ रही है. 15 घंटे की यात्रा में लोगों का 30 घंटे का समय लग रहा है. ट्रेनों के विलंब होने का खामियाजा खास कर गरीब यात्रियों को झेलना पड़ रहा है. क्योंकि ये लोग यात्रा में सिमित मात्रा में भोजन […]

बक्सर : ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्रा करनेवाले हजारों यात्रियों को भरी फजीहत झेलनी पड़ रही है. 15 घंटे की यात्रा में लोगों का 30 घंटे का समय लग रहा है. ट्रेनों के विलंब होने का खामियाजा खास कर गरीब यात्रियों को झेलना पड़ रहा है. क्योंकि ये लोग यात्रा में सिमित मात्रा में भोजन लेकर चलते हैं, जो खत्म होने के बाद इन्हें ट्रेनों या स्टेशनों पर महंगा भोजन खरीद कर खाना पड़ रहा है. ट्रेनों के लेट होने से यात्रा में शामिल छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है.

गुरुवार को हावड़ा जानेवाली 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 15 घंटे लेट चल रही थी. वहीं, गुरुवार को 13008 डाउन उधान आभा तूफान एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से चली. 14056 ब्रह्मपुत्र मेल भी छह घंटे की देरी से चली. अपने निर्धारित समय पर ट्रेन न तो खुल पा रही है, न पहुंच ही पा रही है.

इन ट्रेनों का है बुरा हाल : यूं तो बक्सर से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों पर लेटलतीफी का असर है, पर उत्तर भारत के रूट से आने-जानेवाली ट्रेनों पर कोहरे का खासा असर है. 12401 मगध एक्सप्रेस, 13414 फरक्का एक्सप्रेस, 22405 गरीबरथ एक्सप्रेस भी करीब दो से पांच घंटे की देरी से चली.
अब नहीं शामिल हो पाऊंगा शादी में
नयी दिल्ली से भतीजे की शादी में शिरकत करने के लिए अरियांव निवासी रामसेवक प्रसाद आठ फरवरी को नयी दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस से चले थे. ट्रेन के बक्सर पहुंचने का समय रात आठ बज कर 25 मिनट था. जबकि ट्रेन नौ फरवरी को सुबह 11 बजे पहुंची. उन्होंने बताया कि शादी में शिरकत नहीं कर पाऊंगा. कई ट्रेनें दिन में पहुंचने के बजाय आधी रात को पहुंचती हैं, जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों में जानेवाले लोगों को परेशानी होती है. वहीं, नंद कुमार झा ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे से सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस की आस में परिवार के साथ बैठा हूं. साढ़े तीन घंटे से अधिक बीत चुका है ट्रेन के आने की सूचना तक कोई नहीं दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >