सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का दिया निर्देश

दौरा . सेंट्रल जेल का डीआइजी ने किया निरीक्षण बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल का डीआइजी शिवेंद्र प्रियदर्शी ने शनिवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्देश दिया. दो घंटे तक डीआइजी बक्सर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. इस दौरान एसपी उपेंद्र शर्मा, […]

दौरा . सेंट्रल जेल का डीआइजी ने किया निरीक्षण

बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल का डीआइजी शिवेंद्र प्रियदर्शी ने शनिवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्देश दिया. दो घंटे तक डीआइजी बक्सर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. इस दौरान एसपी उपेंद्र शर्मा, डीडीसी मो मोबिन अली अंसारी, प्रभारी जेल अधीक्षक राजेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे. डीआइजी ने जेल अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए.
बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए. इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी कई बिंदुओं पर कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर जो भी व्यवस्थाएं हैं उन्हें हर हाल में दुरुस्त होना चाहिए. इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >