डुमरांव़ : मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने के बाद शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान देर शाम जुलूस में हंगामा मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने नशे की हालत में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ डुमरांव पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था व मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच प्रतिमा का विसर्जन कराया जा रहा था़ इसी दौरान एक पूजा समिति ने पुलिस को सूचना दी कि जुलूस में शामिल कुछ असामाजिक तत्व हंगामा मचा रहे है़ं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया़ थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शहर के गोशाला रोड मुहल्ले में स्थापित मूर्ति विसर्जन के दौरान तीनों युवक नशे में गाली गलौज कर रहे थे. पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की जब तलाशी ली गयी तो जेब से दो-दो बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. युवक दक्षिण टोला निवासी धनजी पासवान, सोनू कुमार और मनु कुमार बताये जाते है़ं
नशे की हालत में शराब के साथ तीन गिरफ्तार
डुमरांव़ : मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने के बाद शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान देर शाम जुलूस में हंगामा मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने नशे की हालत में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ डुमरांव पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था व मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच प्रतिमा का […]
