लोक संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, लोगों की समस्याओं से भी होंगे रूबरू
राजपुर. सभा स्थल तक मुख्यमंत्री के अलावा खनन मंत्री भुनेश्वर चौधरी, उद्योग मंत्री जयराम सिंह, अनुसूचित जाति/जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला के काफिला की गाड़ियां ही आयेंगी़ शेष वीआइपी लोगों की गाड़ियां थाना कैंपस और आस-पास पार्किंग होंगी. इसके बाद लोग पैदल चल कर सभा स्थल तक पहुचेंगे.इसके बाद पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार […]
राजपुर. सभा स्थल तक मुख्यमंत्री के अलावा खनन मंत्री भुनेश्वर चौधरी, उद्योग मंत्री जयराम सिंह, अनुसूचित जाति/जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला के काफिला की गाड़ियां ही आयेंगी़ शेष वीआइपी लोगों की गाड़ियां थाना कैंपस और आस-पास पार्किंग होंगी. इसके बाद लोग पैदल चल कर सभा स्थल तक पहुचेंगे.इसके बाद पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने अपने पुलिस बल के जवानों को हिदायत देते हुए कहा कि हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक गहन जांच पड़ताल करनी है.
मुख्य पथ से लेकर वार्ड भ्रमण के दौरान आस पास के घरों पर भी पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे. यात्रा के दौरान पहली बार मुख्यमंत्री राजपुर में लोक संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करेंगे. इसके लिए राजपुर उच्च विद्यालय के बगल में विशाल मंच का निर्माण किया जा रहा है जिस मंच से सिर्फ मुख्यमंत्री ही सभा को संबोधित करेंगे.
मुखिया व अधिकारियों के खिलाफ वार्ड संघ ने की बैठक
प्रखंड के सभी मुखिया और प्रखंड के अधिकारियों के मनमानी रवैये से आहत होकर प्रखंड वार्ड संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय राजपुर में प्रतिनिधि भवन में बैठक शनिवार को बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने की. बैठक में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पंचायत के कार्यकारणी की बैठक में मुखिया द्वारा कोई तरजीह नहीं दी जाती है, जिसकी शिकायत करने के बाद अधिकारी भी ध्यान नहीं देते और मनमानी करते हैं. राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में किसी भी वार्ड सदस्य से परामर्श नहीं लिया जाता है.
कार्यक्रम एक नजर में
12:30 बजे रवाना होंगे पटना एयरपोर्ट से
12:55 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे राजपुर
12:55 मिनट से लेकर 2 घंटे तक बक्सर में
इसके बाद आरा के लिए रवाना हो जायेंगे.
दो हेलीपैड का कराया जा रहा निर्माण
बड़ा मंच बन रहा है जहां से लोगों को संबोधित करेंगे
कार्यक्रम के एक घंटे पहले मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवाजाही पर रहेगी रोक
कई जगहों पर लगाये गये बैरियर
कार्यक्रम स्थल पर सीसी टीवी कैमरे से होगी निगरानी