डुमरांव : शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद की अध्यक्षता में साख सहयोग समिति कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के साथ धान खरीद को लेकर बैठक की गयी, जिसमें वर्ष 2016-17 के धान खरीद को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. उपस्थित बीसीओ ने उपस्थित पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों से कहा कि 31 जनवरी तक तक धान खरीद को लेकर आॅनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा कर 15 फरवरी तक कर दिया गया है.
15 तक होगा रजिस्ट्रेशन निर्देश. धान खरीद को लेकर बीसीओ ने की बैठक
डुमरांव : शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद की अध्यक्षता में साख सहयोग समिति कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के साथ धान खरीद को लेकर बैठक की गयी, जिसमें वर्ष 2016-17 के धान खरीद को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. उपस्थित बीसीओ ने उपस्थित पैक्स अध्यक्षों […]

उन्होंने मिल टैगिंग कार्य को 24 घंटे के अंदर पूरा करने का आश्वासन उपस्थित अध्यक्ष व प्रबंधकों को दिया. प्रखंड की विभिन्न पंचायत छतनवार, चिलहरी, मुगांव में गोदाम की हालत जर्जर है. इस पर बीसीओ ने चर्चा करते हुए कहा कि 100 एमटी के लिए एक हजार और 200 एमटी के लिए 2000 रुपये किराया के लिए राशि मुहैया करायी जायेगी.
उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार भी राशि तय होगी. बैठक के दौरान उपस्थित अध्यक्षों व प्रबंधकों ने अपनी समस्याओं के बारे बीसीओ को जानकारी दी. वहीं, चिलहरी व कसियां में गोदाम नहीं होने की बात सामने आयी. बीसीओ ने बताया कि अभी तक 2710 क्विंटल धान की खरीदारी हुई. वहीं, पैक्स अध्यक्षों ने धान में नमी होने की बात बीसीओ से कही.
बैठक में मठिला से दिनेश कुमार, चिलहरी से संतोष कुमार सिंह, सोवां से अरविंद सिंह, वीर बहादुर सिंह, विजय कुमार राय, सनमुन सिंह, अशोक कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अयोध्या यादव, सरफराज सहित अन्य उपस्थित रहे.