शोभा की वस्तु बनी जलमीनार

ब्रह्मपुर : प्रखंड मुख्यालय पर बनी जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. आठ वर्ष पूर्व यह जलमीनार बनकर तैयार हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विगत सात वर्षों तक तक बंद रही. 2016 में किसी तरह जलमीनार को चालू किया गया. लोगों ने अपने घरों में कनेक्शन लेना भी शुरू कर दिया, […]

ब्रह्मपुर : प्रखंड मुख्यालय पर बनी जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. आठ वर्ष पूर्व यह जलमीनार बनकर तैयार हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विगत सात वर्षों तक तक बंद रही. 2016 में किसी तरह जलमीनार को चालू किया गया. लोगों ने अपने घरों में कनेक्शन लेना भी शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही महीने बाद पाइप में लिकेज आ जाने के कारण जलमीनार अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुआ और दुबारा फिर पाइप लीकेज की समस्या से आज भी जूझ रहा है.

जिन लोगों ने अपने घरों में पानी का कनेक्शन लिया है, वे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. क्योंकि मेन लाइन से अपने-अपने घरों तक लोग अपना निजी पाइप लगाये हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च आया है. आलम यह है कि पाइप से पानी लिकेज होकर सड़क पर बह रहा है, जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. शिकायत के बाद भी ठीक नहीं कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >