आइबी की रिपोर्ट पर बक्सर सेंट्रल जेल में हुई छापेमारी

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का खतरा बक्सर : खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर बुधवार की सुबह बक्सर के सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी. छापेमारी करीब दो घंटे तक चली. एक-एक कर सभी वार्डों को खंगाला गया. इस दौरान दो बैरकों से तीन छेनी और एक चाकू बरामद किया गया. खुफिया विभाग की रिपोर्ट […]

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का खतरा

बक्सर : खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर बुधवार की सुबह बक्सर के सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी. छापेमारी करीब दो घंटे तक चली. एक-एक कर सभी वार्डों को खंगाला गया. इस दौरान दो बैरकों से तीन छेनी और एक चाकू बरामद किया गया. खुफिया विभाग की रिपोर्ट थी कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकी जेल को अपना निशाना बना सकते थे. इसे लेकर आइबी ने शासन को एक रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद बुधवार की सुबह एसडीओ
आइबी की रिपोर्ट पर बक्सर…
गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. बक्सर सेंट्रल जेल कई मायनों में अतिसंवेदनशील है. डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया था. टीम ने पूरे जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया. हालांकि, विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला, लेकिन छेनी और चाकू मिलने से एक बात तो साफ हो गया कि जेल में एक बार फिर कैदी सेंध लगाने की प्लानिंग कर रहे थे. इस मामले में नगर थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. बक्सर सेंट्रल जेल कई मायनों में अति संवेदनशील है. खुफिया रिपोर्ट यह थी कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी जेल में बंद अपराधियों के साथ मिल कर किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसके बाद जेल में छापेमारी की गयी. बक्सर सेंट्रल जेल में कई नक्सली और अपराधी बंद हैं. मालूम हो कि 31 दिसंबर को बक्सर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए पांच कैदी फरार हो गये थे. इसके बाद से ही बक्सर जेल प्रशासन को हाइ अलर्ट पर रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >