ट्रक ने तीन लोगों को कुचला

हादसा. चौसा-कोचस मार्ग पर मंगलवार की रात हुई दुर्घटना दो बैंककर्मियों की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर बैंक से लौट कर बक्सर आ रहे थे बाइक पर सवार तीनों बैंककर्मी चौसा : चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बैंक मैनेजर समेत तीन बैंककर्मियों को रौंद डाला. घटना के बाद ट्रकचालक वाहन […]

हादसा. चौसा-कोचस मार्ग पर मंगलवार की रात हुई दुर्घटना

दो बैंककर्मियों की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
बैंक से लौट कर बक्सर आ रहे थे बाइक पर सवार तीनों बैंककर्मी
चौसा : चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बैंक मैनेजर समेत तीन बैंककर्मियों को रौंद डाला. घटना के बाद ट्रकचालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. इस हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी. बैंक मैनेजर अपने सहकर्मियों के साथ बाइक से बक्सर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचस-
चौसा मुख्य मार्ग पर बेचनपुरवा गांव के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला. इसमें मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, मोहनपुर के शाखा प्रबंधक संजीत कुमार, बलिया जिले के बहेरी गांव निवासी विनोद कुमार राम तथा बक्सर के नया बाजार निवासी शिव प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस घटना में शाखा प्रबंधक संजीत कुमार और विनोद कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से चालक वाहन सहित फरार है. विदित हो कि आये दिन इस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है. कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >