हरिद्वार से बक्सर शव ला रहा एंबुलेंस पलटा

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग स्थित बनारपुर-अखौरीपुर गोला के पास बक्सर की ओर शव को लेकर जा रहा एक एंबुलेंस मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन एंबुलेंस में सवार चार लोग बाल-बाल बच गये. गाड़ी से बाहर निकालनेवाले स्थानीय लोग कह रहे थे कि सभी की किस्मत अच्छी थी, जो एंबुलेंस […]

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग स्थित बनारपुर-अखौरीपुर गोला के पास बक्सर की ओर शव को लेकर जा रहा एक एंबुलेंस मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन एंबुलेंस में सवार चार लोग बाल-बाल बच गये. गाड़ी से बाहर निकालनेवाले स्थानीय लोग कह रहे थे कि सभी की किस्मत अच्छी थी, जो एंबुलेंस के चार बार पलटी मारने के बाद भी बच गये. दुर्घटना दोपहर डेढ़ बजे के लगभग चौसा गोला व बनारपुर के बीच हुई. एंबुलेंस में सवार चालक रिंकू कुमार (32) जिला बक्सर को चोट आयी है.

अन्य लोग बच गये हैं. पुलिस ने बताया कि आथर गांव निवासी युवक सरोज कुमार पिता दरोगा कुम्हार की मौत हरिद्वार में हुई थी. वहां से सूचना मिली, तो ये लोग शव को लेने वहां गये थे. वहीं से एंबुलेंस से लेकर शव लौट रहे थे. जिसमें बतौर चालक हरिद्वार निवासी भवर सिंह, हुलास कुमार ग्राम आथर थाना नावानगर, मनोज कुमार ग्राम चकरही थाना बिहिया जिला आरा सवार थे. ये तीनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं. स्थानीय लोगों ने जब यह हादसा देखा, तो तुरंत वहां पहुंच कर को लोगों की मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >