अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक, जब्त

मंगलवार को नावानगर थाने में जब्त ट्रैक्टर और बरामद लकड़ी. नावानगर : नावानगर पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान खरवनिया मोड़ के पास से ट्रैक्टर एवं उसमें लदे शीशम की कीमती लकड़ियों को जब्त किया है. जबकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टरचालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस जब्त किये […]

मंगलवार को नावानगर थाने में जब्त ट्रैक्टर और बरामद लकड़ी.

नावानगर : नावानगर पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान खरवनिया मोड़ के पास से ट्रैक्टर एवं उसमें लदे शीशम की कीमती लकड़ियों को जब्त किया है. जबकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टरचालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया.
पुलिस जब्त किये गये ट्रैक्टर को थाने में लायी है, जहां एक मामला दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जब्त लकड़ियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान खरवनिया मोड़ के पास एक ट्रैक्टर से शीशम की लकड़ी लायी जा रही थी. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया.
पुलिस मामले की छानबीन करते हुए वाहन का पता लगाने के साथ चालक की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. विदित हो कि इन दिनों सड़क किनारे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है और महंगी लकड़ियों को चोरी छिपे लोग बेच दे रहे हैं. इधर इसके पहले भी शीशम की लकड़ियों को जब्त किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >