नाली विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी, मामला दर्ज

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोनों पक्षों में हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में […]

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोनों पक्षों में हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार महदह गांव निवासी विनोद कुमार यादव का अपने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा था. शनिवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और तू-तू-मैं-मैं होते-होते मामला फायरिंग तक जा पहुंचा. दोनों तरफ से शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी गयी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गयी. कुछ लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >