गांजा तस्करी में पुष्पेंद्र सिंह सहित आठ पर प्राथमिकी

कोर्ट में गिरफ्तार तस्करों को पेश कर भेजा गया जेल अब भी छह तस्कर पुलिस की पकड़ से बाहर,गिरफ्तारी को ले टीम हुई गठित बक्सर : गांजा तस्करी मामले में कंटेनर के उप चालक मो आदिल उर्फ गुड्डू के बयान पर बक्सर के बलिहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी […]

कोर्ट में गिरफ्तार तस्करों को पेश कर भेजा गया जेल
अब भी छह तस्कर पुलिस की पकड़ से बाहर,गिरफ्तारी को ले टीम हुई गठित
बक्सर : गांजा तस्करी मामले में कंटेनर के उप चालक मो आदिल उर्फ गुड्डू के बयान पर बक्सर के बलिहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तार दोनों तस्करों को सीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष एकरार अहमद खां के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. अभी भी छह तस्कर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. विदित हो कि मंगलवार की देर शाम गांजे से भरा एक कंटेनर को सिमरी पुलिस ने पकड़ा था. इसके साथ ही जब कंटेनर की जांच की गयी, तो 14 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था. पूछताछ के दौरान मो. आदिल उर्फ गुड्डू ने पुलिस को बताया था कि गांजा असम से बलिहार गांव ले जाना था, जहां चार तस्करों को देना था.
इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
गांजा तस्करी के मामले में कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिनमें मो. आसिफ, कंटेनर मालिक मो. फदीक, बलिहार निवासी सिंकू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भरत सिंह, संतोष चौरसिया सहित आठ लोगों को नामजद बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >