डकैती मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग

आधा दर्जन संदिग्धों से कड़ी पूछताछ जारी डुमरांव : पुराना भोजपुर मिशन स्कूल में सोमवार की रात हुई डकैती मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. नया भोजपुर ओपी थाना इस मामले में आधे दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस हिरासत में लिये गये युवकों के नाम […]

आधा दर्जन संदिग्धों से कड़ी पूछताछ जारी

डुमरांव : पुराना भोजपुर मिशन स्कूल में सोमवार की रात हुई डकैती मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. नया भोजपुर ओपी थाना इस मामले में आधे दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस हिरासत में लिये गये युवकों के नाम पता बताने से परहेज कर रही है.
पुलिस का दावा है कि इस मामले में पुलिस की गठित टीम द्वारा छापेमारी चल रही है. अभी तक मोबाइल व राशि की बरामदगी नहीं हुई है. गौरतलब हो कि पुराना भोजपुर स्थित मिशन बालिका हाइ स्कूल परिसर में नकाबपोश पांच युवकों द्वारा हथियार दिखा. कब्जे में जम कर फादर आनंद की पिटाई की गयी थी. फादर के कमरे से 40 हजार नकदी सहित मोबाइल व अन्य कीमती सामान को डकैत आराम से लूट कर चलते बने. इस मामले में फादर के बयान पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस मामले को दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है.
अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
बक्सर. पुलिस ने युवती को भगाने के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गत दिनों एक युवती को भगा कर मुकेश पांडेय ले गया था. इसे लेकर मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद से ही फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >