बक्सर : एनएच 84 बक्सर-आरा मुख्य पथ पर प्रताप सागर के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को सोमवार की देर शाम रौंद डाला, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रकचालक भागने में सफल रहा. जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
इस हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी चंदन कुमार पटेल का पुत्र बिट्टू कुमार अपने मामा गांव सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर से अपनी मां के साथ अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चंदन की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में महिला और बाइकचालक विशाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
