24000 से अधिक लोग मानव शृंखला में होंगे शामिल

मानव शृंखला के लिए राजपुर में बनेंगे 27 सेक्टर राजपुर : प्रखंड के राजपुर थाना परिसर में सोमवार को मानव शृंखला की तैयारी को लेकर बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों को बताया गया कि शराबबंदी अभियान में जागरूकता पैदा करने के […]

मानव शृंखला के लिए राजपुर में बनेंगे 27 सेक्टर

राजपुर : प्रखंड के राजपुर थाना परिसर में सोमवार को मानव शृंखला की तैयारी को लेकर बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों को बताया गया कि शराबबंदी अभियान में जागरूकता पैदा करने के लिए 21 जनवरी को बनायी जानेवाली मानव शृंखला की कड़ी में राजपुर प्रखंड के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर कुसुरपा छलका से बसही पुल तक कुल 24000 लोग खड़े रहेंगे़ इसके लिए बीडीओ ने बताया कि राजपुर प्रखंड में कुल 27 सेक्टर बनाये गये हैं, जिनमें 11 सेक्टर धनसोई मुख्य मार्ग पर रहेंगे. जबकि 16 सेक्टर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर बनेगा. इस शृंखला में स्कूली बच्चों के अलावे स्वयंसेवी संस्था के तरफ से सम्राट अशोक क्लब, भास्कर स्वयं सहायता समूह गजरही,
उर्मिला सेवा संस्थान सहित अन्य संस्थानों के लोग भाग लेंगे़ वहीं, सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बीडीओ ने बताया कि वर्ग एक से वर्ग चार तक के बच्चों के माता-पिता एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले बच्चों के माता-पिता इस शृंखला में जुड़ेंगे़ बैठक में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी लोकजीत कुमार, सीडीपीओ नीरू बाला, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार, अवर निरीक्षक रामनारायण राम, सरपंच विश्वामित्र सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >