बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन को हाइटेक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. ढाई करोड़ की लागत से बक्सर स्टेशन पर एक्सीलेटर और लिफ्ट सिस्टम लगाया जायेगा. इसके लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया. प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर स्वचालित सीढ़ियां लगायी जायेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी. प्रथम चरण में एक ही प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ी लगायी जायेगी. इसके बाद अन्य प्लेटफाॅर्मों पर सीढ़ी लगाने पर विचार किया जायेगा. लिफ्ट सिस्टम लगने से दिव्यांग, महिलाओं तथा वृद्ध लोगों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी. भूमि पूजन को संबोधित करते हुए सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि अब तक यह सुविधा बड़े-बड़े शहरों के स्टेशनों पर ही यात्रियों को मिलती थी, लेकिन बक्सर स्टेशन पर एक्सीलेटर और लिफ्ट सिस्टम लगने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
बक्सर स्टेशन होगा हाइटेक पुल पर लगेगा एक्सीलेटर
बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन को हाइटेक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. ढाई करोड़ की लागत से बक्सर स्टेशन पर एक्सीलेटर और लिफ्ट सिस्टम लगाया जायेगा. इसके लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया. प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर स्वचालित सीढ़ियां लगायी जायेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी. प्रथम चरण […]

भविष्य में कई और योजनाएं होंगी लागू : बक्सर स्टेशन को हाइटेक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. जल्द ही कई योजनाएं लायी जायेंगी, जिससे बक्सर स्टेशन हाइटेक बन सके. रेलवे स्टेशन पर चल रही कई योजनाओं की जानकारी स्टेशन प्रबंधक ने दी. इसके साथ ही समय-सीमा के अंदर कार्य को पूरा कर लेने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने बताया कि मॉडल स्टेशन बनने का जल्द ही सपना पूरा होगा.
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर बनाया जायेगा एक्सीलेटर
बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सीलेटर (स्वचालित सीढि़यां) बनायी जी रही हैं. एक्सीलेटर स्थापित करने को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया. इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित थे.
सितंबर माह तक पूरा हो जायेगा कार्य : भूमि पूजन के साथ ही सितंबर माह तक हरहाल में स्वचालित सीढ़ी का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है. इस मौके पर सहायक मंडल अभियंता शशि कुमार ने बताया कि ढाई करोड़ की लागत से एक्सीलेटर और लिफ्ट सिस्टम लगाया जायेगा.