हत्या, लूट, अपहरण व चोरी सहित कई मामले हैं दर्ज
रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पुलिस ने लगायी अर्जी
सिमरी : कुख्यात अरविंद कुंवर को सिमरी पुलिस रिमांड पर लेकर जल्द ही पूछताछ करेगी. गिरफ्तारी के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अरविंद पर जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, अपहरण और चोरी सहित के कई मामले दर्ज हैं. अरविंद छोटे ही उम्र से अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था. इसके अलावे पांच अन्य ऐसे मामले भी हैं, जिनमें अरविंद का नाम सामने आया था. चोरी के दो मामलों में पुलिस को पूछताछ और सामान बरामदगी करनी है. इसके अलावे कई ऐसे भी मामले हैं, जिसमें अरविंद का नाम आया है. जिले में अपराध जगत का पर्याय बना अरविंद ने दियारा क्षेत्र में अपनी एक गिरोह बना रखी है, जिसके बल पर उस क्षेत्र में आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था.
पुलिस उसके गिरोह के सफाया को लेकर लगी हुई है. इधर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है. सिमरी थाना प्रभारी एबरार अहमद खां ने बताया कि अरविंद को रिमांड पर लेने के बाद कई बातों का खुलासा होगा. रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगायी गयी है. कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. उसकी गिरफ्तारी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी .
