जिला प्रशासन ने जब्त किये चार ओवरलोड ट्रक

बक्सर : इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. डीएम रमण कुमार के आदेश के बाद एमवीआइ राजीव रंजन ने शुक्रवार को चार ट्रकों को ओवरलोड होने जुर्म में जब्त किया. उन्होंने दो ट्रकों को औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत तथा दो ट्रकों को नगर थान अंतर्गत पकड़ा. […]

बक्सर : इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. डीएम रमण कुमार के आदेश के बाद एमवीआइ राजीव रंजन ने शुक्रवार को चार ट्रकों को ओवरलोड होने जुर्म में जब्त किया. उन्होंने दो ट्रकों को औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत तथा दो ट्रकों को नगर थान अंतर्गत पकड़ा. इस दौरान अब तक जब्त किये गये ट्रकों से विभाग ने 2.75 लाख रुपये की वसूली भी की गयी है. एमवीआइ राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार की रात चलाये गये अभियान में 19 ट्रकों को ओवरलोडिंग में पकड़ा गया था.
वहीं, शुक्रवार को उन्होंने चार गाड़ियों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि सभी ट्रकों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जायेगा, अगर कोई ओवरलोडिंग में पकड़ाता है, तो उससे जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >