जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

धनसोई : तेज रफ्तार का कहर मंगलवार को धनसोई में एक बार फिर देखने को मिला. तेज गति से आ रही जीप ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद डाला. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के वक्त दोनों युवक धनसोई बाजार से सामान लेकर अपने गांव बालादेवा जा रहे थे. हादसे के […]

धनसोई : तेज रफ्तार का कहर मंगलवार को धनसोई में एक बार फिर देखने को मिला. तेज गति से आ रही जीप ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद डाला. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के वक्त दोनों युवक धनसोई बाजार से सामान लेकर अपने गांव बालादेवा जा रहे थे. हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार धनसोई थाना क्षेत्र के बालादेवा गांव निवासी कैसर खान और सरताज खान धनसोई बाजार से सामान खरीद कर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान चिरैयाटाड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >