निर्माणाधीन दुकान हुई ध्वस्त

हादसे में बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक, मची अफरातफरी बक्सर : रामरेखाघाट पर बड़ी मठिया द्वारा बनाये जा रही दुकान की दीवार मंगलवार की देर शाम ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह दुर्घटना मंगलवार की शाम पांच बजे के […]

हादसे में बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक, मची अफरातफरी

बक्सर : रामरेखाघाट पर बड़ी मठिया द्वारा बनाये जा रही दुकान की दीवार मंगलवार की देर शाम ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह दुर्घटना मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब घटा. दीवार गिरते ही चारों तरफ हनुमान मार्केट में कोहराम मच गया. चारों तरफ मार्केट में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. रामरेखाघाट स्थित बड़ी मठिया का एक बहुत बड़ा व्यावसायिक बाजार है, जिसका आधार बहुत ही कमजोर है. ज्यादा-से-ज्यादा आय कमाने के चक्कर में मठिया द्वारा कमजोर आधार पर मजबूत आधारशिला रखने का प्रयास जारी है,
जिसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को दीवार गिरने के रूप में दिखा. दुकानदारों की मानें, तो यह बाजार शृंगार आधारित बाजार है. बाजार में अक्सर महिलाओं की भीड़ लगी रहती है. गनीमत रहा कि मंगलवार को बाजार बंद रहता है, जिसके कारण कुछ ही दुकानें खुली थीं और ग्राहक बहुत ही कम संख्या में बाजार में थे. दुकानदारों ने बताया कि मठिया द्वारा केवल ज्यादा-से-ज्यादा पैसा कमाने का कार्य किया जाता है. दुकानदारों के हित को ध्यान नहीं दिया जाता है. दुकान के बाहरी भाग में पांच इंच दीवार का निर्माण बालू की मात्रा पर बनाया जा रहा है, जो मंगलवार को अचानक टूट कर गिर गयी. इस हादसे का कारण महंत चंद्रमा दास ने ठेकेदार व मजदूरों की कमी बताया़
मंगलवार को चुड़ी मार्केट में गिरी दीवार को देखते लोग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >