गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा चुरामनपुर

बक्सर : पुरानी रंजिश को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से चुरामनपुर गांव मंगलवार की देर शाम गूंज उठा. गोलियों की आवाज सुन कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव की है. चुरामनपुर गांव के रहनेवाले धनजी पांडेय अपने घर के छत पर […]

बक्सर : पुरानी रंजिश को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से चुरामनपुर गांव मंगलवार की देर शाम गूंज उठा. गोलियों की आवाज सुन कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव की है. चुरामनपुर गांव के रहनेवाले धनजी पांडेय अपने घर के छत पर मंगलवार की देर शाम को बैठे थे. इसी बीच उसी गांव के रहनेवाले अभिषेक पांडेय, शेखर सुमन पांडेय, सोनू कोहार और घनश्याम पांडेय उनके दरवाजे पर गये और बंदूक निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दिये. किसी तरह धनजी पांडेय ने अपने आप को बचाया. धनजी पांडेय ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस को देख कर सभी अपराधी भाग गये.

वहीं, धनजी पांडेय ने बताया कि बुधवार को उनके भाई झनमन पांडेय की पुण्यतिथि है. उसी की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच जमानत पर बाहर आये अपराधियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी. वहीं, सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि वर्ष 2016 में चार जनवरी को शिवजी पांडेय ने पैक्स अध्यक्ष झनमन पांडेय को गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसमें शिवजी पांडेय समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसी मामले में शिवजी का भाई घनश्याम पांडेय, अभिषेक पांडेय और अन्य लोग जमानत पर जेल से बाहर आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >