इटाढ़ी में शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बक्सर : सूबे के उत्पाद मंत्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शराब के धंधे में संलिप्त दो महिला तस्करों को धर दबोचा. गिरफ्तार महिला तस्करों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई है. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गयी […]

बक्सर : सूबे के उत्पाद मंत्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शराब के धंधे में संलिप्त दो महिला तस्करों को धर दबोचा. गिरफ्तार महिला तस्करों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई है. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गयी इटाढ़ी में छापेमारी से हड़कंप मच गया.

गिरफ्तार महिला तस्करों से पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि इटाढ़ी गांव में महिलाओं द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से इटाढ़ी गांव में छापेमारी की गयी, जहां से रीता देवी सहित दो महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कई और कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >