अतिक्रमण से सड़क हुई संकीर्ण, लग रहा जाम

सोमवार को ब्रह्मपुर चौरास्ता पर सड़क के किनारे लगीं दुकानें. बगेनगोला : ब्रह्मपुर चौरास्ता पर आये दिन हो रही सड़क जाम की समस्या अब नासूर बन गयी है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के बाद भी ये अपनी दुकानें सड़क पर सजा लेते हैं. पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद […]

सोमवार को ब्रह्मपुर चौरास्ता पर सड़क के किनारे लगीं दुकानें.

बगेनगोला : ब्रह्मपुर चौरास्ता पर आये दिन हो रही सड़क जाम की समस्या अब नासूर बन गयी है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के बाद भी ये अपनी दुकानें सड़क पर सजा लेते हैं. पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं मान रहे हैं. सबसे अधिक शिव मंदिर रोड में हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी दुकानें प्रतिदिन सजती हैं,
जिससे सड़क पर रोज जाम लगती है. आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों के वाहन सहित जिले से आनेवाले अधिकारियों के वाहन भी इस जाम में अक्सर फंस जाते हैं. हालांकि प्रशासन ने कई बार इन दुकानदारों को अपनी दुकान हटा लेने की कानूनी नोटिस दे चुका है. बावजूद ये मनबढ़ दुकानदार पुलिस की नोटिस को ठेंगा दिखाते हुए मस्ती से सड़क किनारे अपनी दुकानें चला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >