नववर्ष पर देर शाम तक चला पिकनीक का दौर

डीजे के धुन पर थिरकते रहे युवा, कोई पहुंचा मंदिर, तो कोई पहुंचा पिकनिक स्पॉट देर रात से घनघनाने लगी थी मोबाइल की घंटी, बधाई का दौर देर शाम तक चला डुमरांव : नववर्ष का पहला दिन रविवार होने से लोगों में ज्यादा ही उत्साह देखा गया. हर कोई अपने-अपने तरीके से नववर्ष की बधाई […]

डीजे के धुन पर थिरकते रहे युवा, कोई पहुंचा मंदिर, तो कोई पहुंचा पिकनिक स्पॉट

देर रात से घनघनाने लगी थी मोबाइल की घंटी, बधाई का दौर देर शाम तक चला
डुमरांव : नववर्ष का पहला दिन रविवार होने से लोगों में ज्यादा ही उत्साह देखा गया. हर कोई अपने-अपने तरीके से नववर्ष की बधाई दी. शनिवार की रात घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची. मोबाइल की घंटियां घनघनाने लगीं और हर कोई को एक ही आवाज हैपी न्यूर इयर या फिर नये साल की आपकों व परिवार को शुभकामनाएं कह बधाई देते रहा. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अपने तरीके से लोगों ने नये साल की बधाई दी. अहले सुबह रविवार को ग्रीटिंग कार्ड, फुल की दुकान, मुर्गा-पनीर व दूध की दूकानों पर लोगों की भींड़ लगी रही. हर कोई नये अंदाज में नववर्ष मनाने को लेकर बेताब दिखें. नगर के पंचित काली आश्रम, डुमरेजनी मंदिर, जंगली नाथ शिव मंदिर, महरौरा शिव मंदिर सहित स्टेशन रोड लंगटू महादेव मंदिर में सिर झुका नये साल को खुशी-खुशी रहने का विनती की.
वहीं, राजगढ़ चैक स्थित बांके बिहारी मंदिर सहित शहर के पार्क में भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही. वहीं, चिल्ड्रेन पार्क में ताला बंद होने से लोग मायूस होकर लौट गये. युवावर्ग मुडेश्वरी मंदिर, मंगला भवानी और कामाख्या मंदिर उत्तरप्रदेश, ताराचंडी सासाराम के लिए प्रस्थान के लिए. इस बार मांसाहारी से अधिकतर लोग अपने को दरकिनार कर रखें. जबकि मटर छेमी 20 रुपये किलो सहित सब्जियों के दाम में गिरावट से वेज ही बेहतर मान कर लोग खूब खरीदारी किये. जबकि पनीर 220 से 280 तक बिका. नगर के विभिन्न मुहल्ला शहीद मर्द, छठिया पोखरा, चैक रोड, शहीद गेट, स्टेशन रोड, टेढी बाजार में मुहल्लावालों ने सड़क की दोनों तरफ चुना से रंग-रोगन सहित गुब्बारों से सजाया था. नगर के अधिकतर मंदिरों को नववर्ष पर सजाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >