धनसोई से युवक का अपहरण, मांगी फिरौती

पुलिस कर रही छापेमारी बक्सर : जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के पठखवलियां गांव से रविवार की शाम एक युवक का अपहरण अपराधियों ने कर लिया़ अपह्रत युवक कुसुरपा गांव का रहनेवाले ललन मिश्रा का पुत्र राहुल मिश्रा बताया जाता है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पूरे […]

पुलिस कर रही छापेमारी

बक्सर : जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के पठखवलियां गांव से रविवार की शाम एक युवक का अपहरण अपराधियों ने कर लिया़ अपह्रत युवक कुसुरपा गांव का रहनेवाले ललन मिश्रा का पुत्र राहुल मिश्रा बताया जाता है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस राहुल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले राहुल अपने ननिहाल पठखवलिया गया हुआ था. वहां से वह अपने घर के लिए निकला. लेकिन, एक दिन बाद नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने इसकी खोज की, लेकिन वह नहीं मिला. तभी राहुल के पिता के मोबाइल पर फोन आया
कि अपने बच्चे की जान चाहते हो, तो 15 लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे. राहुल के पिता ने तुरंत इसकी सूचना धनसोई थाने की पुलिस को दी. उसने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र दो दिन से गायब है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. राहुल के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. राहुल की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >