अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

डुमरांव : डुमरांव पुलिस को शुक्रवार की रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो लोगों को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज स्टेशन के समीप से धर दबोचा. पकड़े गये सदस्यों में कुख्यात अपराधी सह वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना रंजय सिंह उर्फ बुढ़ा सिंह. बलिया के […]

डुमरांव : डुमरांव पुलिस को शुक्रवार की रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो लोगों को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज स्टेशन के समीप से धर दबोचा. पकड़े गये सदस्यों में कुख्यात अपराधी सह वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना रंजय सिंह उर्फ बुढ़ा सिंह. बलिया के कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह बताया जाता है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चोरी के बोलेरो व 14 किलो अवैध गांजा बरामद किया है.

डुमरांव थाना में शनिवार को डीएसपी कमलापति सिंह ने इसका खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि बुढ़ा सिंह अपराध जगत का चर्चित व्यक्ति है. इस अपराधी पर हत्या, लूट, चोरी, राहजनी सहित अन्य दर्जनों मामले डुमरांव, कृष्णाब्रहम, कोरानसराय और बगेन थाने में दर्ज है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की अपराधी बोलेरो वाहन पर गांजा की खेप लेकर बगेन गांव की ओर जा रहे हैं. जैसे ही बोलेरो दिखी पुलिस ने पीछा शुरू किया.

टुड़ीगंज रेल गुमटी के समीप धर दबोचा. वाहन भी चोरी की है, जो अपराधियों ने बगेन थाना के कैथी मुखिया मुनमुन सिंह के दरवाजे से उड़ायी थी. पुलिस के अनुसार अपराधी आठ बार जेल भेजा जा चुका है. इस पर कई बार गांजा तस्करी का भी आरोप है. अपराधियों का गिरोह इलाके से वाहनों की चोरी कर यूपी व झारखंड आदि राज्यों में खपाते थे. मौके पर कृष्णाब्रहम थाना रंजीत कुमार, बगेनगोला थानाध्यक्ष दीपक राव, डुमरांव के सुबोध रहे.

आइटीआइ संचालक अपराधी
सरगना के साथ यूपी बलिया निवासी विक्की सिंह आइटीआइ स्कूल का संचालक है. सूर्यमणि देवी आइटीआइ स्कूल नागरा व सूर्यपूरा में खोले गये संस्थान के आड़ में विक्की अवैध धंधा का कारोबार करता था. पुलिस के अनुसार अपराधी को वर्ष 2010 में चोरी के वाहन बेचते हुए बलिया पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से छुटने के बाद यह गांजा के तस्करी के धंधे से जुड़ा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >